Central Sanskrit University
Home » Section/Cells » Rajbhasha Cell

Rajbhasha Cell


राजभाषा प्रकोष्ठ

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में राजभाषा हिन्दी के सुचारु प्रयोग के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार के राजभाषा विभाग की नियमावली के अन्तर्गत वर्षपर्यन्त कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। विश्वविद्यालय के सभी विभागों में राजभाषा हिन्दी के प्रगामी प्रयोग के लिए कार्य योजना बनाई जाती है तथा तिमाही रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जाती है। सरकारी कामकाज में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर से 28 सितम्बर तक हिन्दी पखवाडे़ का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें कार्यालय के कर्मचारियों के मध्य हिन्दी नोटिंग, ड्राफ्टिंग (आलेख एवं प्रारूप) के साथ अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाती हैं। हिन्दी अनुवाद के लिए चुनी गई संस्कृत साहित्य की पुस्तकों को भी विद्वानों द्वारा अनुवाद किया जाता है। राजभाषाधिकारी द्वारा समय-समय पर निरीक्षण-प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं के समायोजन का कार्यक्रम भी किया जाता है तथा हिन्दी टंकण एवं कम्प्यूटर में कार्यो को भी प्रोत्साहन दिया जाता है। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय राजभाषा हिन्दी के सरकारी कामकाज में अधिकाधिक प्रयोग के लिए सदैव ही अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करता रहा है।